Thursday, January 1, 2015

Life...!!

Life is
A collection of thoughts to wound you
Some shattered dreams
Some shuttered eyes
And some broken promises

Life is
Some water... in eyes
Some rain... to hide waters
A rainbow... never seen
And some relations... never understood

Life is
A wretched feeling
A journey with lost map
Some ifs and buts
And some conditions apply

Life is
Being alone in crowd
Running away from oneself
Some hollow baggage relations
And some never to be met expectations...!!
 

ख़ुशी तलाशती ज़िन्दगी...!!

रुक सी गयी है ज़िन्दगी
थम सी गयी है ज़िन्दगी
उस बारिश की मिटटी की तरह
जम सी गयी है ज़िन्दगी

दूसरों की खुशियोंमें खुश रहना
रह गयी हैज़िन्दगी
अपनी ख़ुशी तलाशती
रह गयी हैज़िन्दगी

ना किनारा कोई ना नाव कोई
बहता पानी ले जा रहा है कहीं
रुक सी गयी है ज़िन्दगी
थम सी गयी है ज़िन्दगी

रुक सी गयी है ज़िन्दगी
थम सी गयी है ज़िन्दगी

अपने छोड़ देतेहैं साथ
रिश्तों से उठगया है विश्वास
बस हूँ मैं अकेली
ये बन गया है विश्वास

रुक सी गयी है ज़िन्दगी
थम सी गयी है ज़िन्दगी
उस बारिश की मिटटी की तरह
जम सी गयी है ज़िन्दगी


- Nidhi Gupta -

Sunday, May 19, 2013

अधूरे पल...!!

तुम क्या लेकर आये थे,
और क्या लेकर जाओगे…
वक़्त कहाँ चाहिए ये सोचने के लिए,
इक बिखरी हुई रूह को।
कुछ अधूरे ख्वाब,
कुछ अधूरा एहसास,
और अधूरा प्यार…
कुछ अधूरी इज्ज़त,
कुछ अधूरी सोच,
और कुछ अधूरी हसरतें... 
हथेली में भरी निराशाएं,
आस्मां भरी नफरतें,
ये तनहाइयाँ…
और कुछ अधूरी तमन्नाएँ…।
जीवन की अनसुलझी परिभाषा,
और इक अधूरी ज़िन्दगी…।
इतना कुछ तो है साथ ले जाने को…
बहुत होगा ये सब ऐ खुदा,
शायद इक और जन्म बिताने को…
वर्ना कमी थोडेना है तेरे पास,
और न ही कभी कंजूसी की…
तूने ये सब मुझ पे लुटाने की…… ।।

Saturday, October 6, 2012

an honest dedication.... LOL !!


आज मेरी ज़िन्दगी में ये कैसा दिन आया है
चुड़ैल का साथ मैंने तीन साल निभाया है
वो हसीं वो प्यार एक प्यारा सुखद एहसास
जो जाता रहा मेरी ज़िन्दगी से तेरे आने के बाद
आज भी चाहत वो दिन वापस पाने की
चुड़ैल के चंगुल से निकल भाग जाने की
पर कहाँ वो होता है जो इंसान ने चाहा है
किस्मत ने मुझे कदम कदम पे रुलाया है
तेरे नज़दीक से भी निकल जाने पर भी
एक अजीब डर सताता है
कहीं तू चुडैलपना न दिखा दे
और मेरा शरीर सेहर जाता है
गर ऑफिस में न भी होऊं
तो सपनो में तू आती है.... और
अपना जलवा फिर तू मुझे डरा के दिखाती है

Tuesday, June 26, 2012

I cheat ツ


I tell myself
that life has moved on
& bright future depends on forgotten past
I sulk, I crib
but my cheating continues
I Cheat myself

I tell myself
I do not care
I do not love

I will not call you
I do not miss you

Things don’t matter
You don’t matter

And my cheating continues
& I do not ask myself ‘m i sure?’

I have no regrets
Things will be fine
I can buy back my past

And my cheating continues
I cheat myself & I do not ask my mind 'how?'

Sunday, May 13, 2012

Keep Smiling ツ


तुझसे मिलना ज़रूरी न था
तुझे जानने के लिए
या समझने के लिए
तेरी तस्वीरें तेरा दिल बयाँ करती हैं
और तेरी हंसी तेरी मासूमियत
न मिलकर भी यकीं है कि
उस हंसी की खनखनाहट और भी मासूम होगी 
तेरी चिठ्ठी से आसां था
तेरी भावनाओ को समझना
वो बारिश की तस्वीर
तुझमें छुपा एक बचपन बयाँ करती है
वो इश्वर की बातें,
दोस्तों की मजबूरियों को समझना,
तेरा 'किसी अपने की खोज',
तेरी ज़िन्दगी की उलझनें बयाँ करता है
अगर कुछ समझ न पाया
वो नियति का खेल
वो दौर जिससे तू गुज़र रहा है ऐ दोस्त
है इंतज़ार तुझसे गुफ्तगू का
तेरी आवाज की खनखनाहट सुनने के लिए
है इंतज़ार तुझसे मिलने का
तेरे ग़म बाँटने के लिए
और अपनी खुशियों में शामिल करने के लिए
यकीं है कि हम मिलेंगे, कहीं न कहीं
क्यूंकि उसने तुझसे एक रिश्ता बनाया है
और फिर, शायद हम एक जरिया हो
तेरी कुछ और मुस्कुराहटो का

Saturday, March 10, 2012

World changed.. ?


Looking back I think
so much has changed in life… yep
the locations changed… and
you went far away
I've grown older… and
feelings matured
my love changed… and
became much deeper
your magic changed… and
became more enchanting
seasons changed… but
still wait for your presence here
Friends changed… but
still miss your mesmerizing smile
I changed… but
my heart still beats for you
Like it did years back
And I still love you
coz I love you….